Saturday, May 2, 2026
Saturday, May 2, 2026

श्रीनगर में चलेगी देश की पहली पहाड़ी वॉटर मेट्रो—इलेक्ट्रिक नावें देंगी ट्रैफिक का स्मार्ट विकल्प

JNM संवाददाता, श्रीनगर
हरदीप जमवाल

कश्मीर में आधुनिक परिवहन व्यवस्था का एक नया अध्याय लिखने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। अयोध्या, प्रयागराज, बनारस, गोवा और अंडमान जैसे शहरों की तर्ज पर अब घाटियों में भी वॉटर मेट्रो शुरू होने जा रही है। अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और प्रदेश सरकार के बीच समझौते के बाद यह परियोजना अंतिम चरण में है। लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से झेलम नदी और डल झील के किनारों को एक नए वॉटर-ट्रांज़िट नेटवर्क में जोड़ा जाएगा।

कोची मेट्रो रेल लिमिटेड ने तैयार किया पूरा प्रारूप

कोची मेट्रो रेल लिमिटेड ने वॉटर मेट्रो का पूरा प्रारूप तैयार कर लिया है। इस मास्टर प्लान में अब झेलम और डल झील पर चार नई लोकेशन भी जोड़ दी गई हैं। कुल आठ रूट और 101.60 किमी का जल-मार्ग वॉटर मेट्रो द्वारा कवर होगा।

डल झील के इको सिस्टम पर पूरा ध्यान

परियोजना की सबसे अहम बात—इलेक्ट्रिक नावें। पर्यावरण और डल झील के इको सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए सभी नावें बैटरी से चलेंगी और किनारों पर चार्जिंग टर्मिनल बनाए जाएंगे।

पर्यटन + स्थानीय आवागमन—दोनों को नया ट्रांज़िट

धार्मिक, वाणिज्यिक, ऑफिस आने-जाने वाले और रिहायशी इलाकों को ध्यान में रखकर रूट डिजाइन किए गए हैं। यह नेटवर्क ट्रैफिक को कम करेगा और झेलम–डल का जलमार्ग नई पहचान देगा।

तीन चरणों में देशभर में वॉटर मेट्रो

पहला चरण: श्रीनगर, पटना, वाराणसी, गुवाहाटी, अयोध्या, प्रयागराज
दूसरा चरण: गोवा, अंडमान, तेजपुर, डिब्रूगढ़, अहमदाबाद, सूरत
तीसरा चरण: कटक, लक्षद्वीप, कोलकाता, मंगलौर, एलेप्पी, कोल्लम

डल झील के प्रमुख रूट

नेहरू पार्क – वकील कॉलोनी – निशात गार्डन – मिर्जा बाग
दूरी: 8.6 किमी

वकील कॉलोनी – मिर्जा बाग – दरगाह हजरतबल
दूरी: 5.3 किमी

नेहरू पार्क – दरगाह हजरतबल
दूरी: 8.2 किमी

जबरवन पार्क – चार चिनार – हजरतबल – नसीम बाग – शालीमार गार्डन
दूरी: 10 किमी

जबरवन पार्क – ट्यूलिप गार्डन – चार चिनार – वकील कॉलोनी – निशात बाग
दूरी: 10.8 किमी

झेलम नदी के प्रमुख रूट

पंथा चौक – बटवारा – केपी बाग – जीरो पुल
दूरी: 12.30 किमी

जीरो पुल – अमीराकदल – शाह-ए-हमदान – छट्टबल बांध
दूरी: 7.1 किमी

छट्टबल बांध – सुंबल – हाजिन पुल – वुलर टर्मिनल
दूरी: 42.2 किमी

श्रीनगर बनेगा देश का पहला पहाड़ी शहर जहां चलेगी वॉटर मेट्रो

परियोजना शुरू होने के बाद श्रीनगर देश का पहला पहाड़ी शहर बनेगा, जहां पर्यटन, स्थानीय यात्रा और पर्यावरण—तीनों को जल-आधारित मेट्रो सर्विस एक नई दिशा देगी।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

Filmy charm will return to Kashmir, CM makes big announcement

JNM journalist Hardeep Jamwal, Jammu Jammu and Kashmir is once...

Crackdown on violence in Sopore, Kashmir, 6 accused arrested under Public Safety Act (PSA)

JNM journalist Hardeep Jamwal, Jammu Taking major action in the...

J&K Police organises drug awareness rally in Baramulla

April 25: Continuing its sustained efforts to combat drug...

J&K Police destroys illegal poppy cultivation in Anantnag

Continuing its crackdown against cultivation of narcotic substances,...

Related Articles

Popular Categories