Sunday, August 23, 2026
Sunday, August 23, 2026

किश्तवाड़ के छत्रू में सुरक्षाबलों-आतंकियों की मुठभेड़ जारी, घायल जवान अस्पताल में भर्ती — रातभर चला सर्च, आज भी ऑपरेशन जारी

JNM संवाददाता, किश्तवाड़ — हरदीप जमवाल

किश्तवाड़ जिले के छत्रू स्थित कलाबन फॉरेस्ट एरिया में बुधवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ आज (वीरवार) को भी जारी रही। सुरक्षाबलों ने रातभर इलाके की घेराबंदी की और जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रखा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की फायरिंग में एक जवान घायल हुआ था, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स के अनुसार, पुलिस को छत्रू क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन छत्रू शुरू किया। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही, जबकि सुरक्षाबलों ने रातभर पूरे इलाके को सील रखा।

सूत्रों ने बताया कि आतंकियों के मूवमेंट के कई इनपुट पिछले कुछ सप्ताहों से मिल रहे थे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई हुई थी। बुधवार सुबह कलाबन फॉरेस्ट में संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

रातभर चला तलाशी अभियान, आज भी जारी

सुरक्षाबलों ने बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज रखा। घने जंगलों में ड्रोन, स्निफर डॉग्स और थर्मल इमेजिंग डिवाइस की मदद से आतंकियों की संभावित लोकेशन को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है।
आज सुबह भी कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रहा और सुरक्षाबल किसी भी संभावित स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट पर हैं।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में नई टीम को लेकर मंथन तेज, नासिर हुसैन श्रीनगर पहुंचे; जल्द होगा संगठन का विस्तार

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव...

लद्दाख के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 25 सरकारी विभागों में 2,000 इंटर्नशिप सीटें

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू लद्दाख के युवाओं के लिए...

इमरान की जेल वापसी पर इल्तिजा मुफ्ती का हमला, बोलीं- ‘बड़ी कुर्सियों पर बैठे छोटे लोगों की मानसिकता’

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और...

Related Articles

Popular Categories