Saturday, October 24, 2026
Saturday, October 24, 2026

दिल्ली धमाके के तार कश्मीर से जुड़े! घाटी में CIK और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमात-ए-इस्लामी के 300 ठिकानों पर छापे

JNM NEWS | श्रीनगर | संवाददाता: हरदीप जमवाल

दिल्ली धमाके के तार कश्मीर से जुड़ने के इनपुट के बाद घाटी में सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंक से जुड़े नेटवर्क पर नकेल कस दी।
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने सुबह-सुबह घाटी में 13 स्थानों पर छापेमारी की, वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 300 से अधिक ठिकानों पर एक साथ धावा बोला।

यह तलाशी अभियान अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, बारामुला, सोपोर और बडगाम समेत कई जिलों में एक साथ चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, खुफिया इनपुट मिले थे कि जमात से जुड़े सदस्य गुप्त रूप से अपनी गतिविधियां दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रहे थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, प्रतिबंधित किताबें और संगठन से जुड़े कई अहम सबूत जब्त किए हैं।
कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी विध्वंसक या आतंकी साजिश में शामिल तो नहीं।

बारामुला जिले के सोपोर में ही जमात के करीब 30 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे गए। वहीं अनंतनाग जिले में भी जमात से जुड़े लोगों और उनके सहयोगियों के घरों की तलाशी ली गई।

एक अधिकारी ने बताया—

“ये छापे जमात की गतिविधियों और उसके फंडिंग नेटवर्क की चल रही जांच का हिस्सा हैं। कई ठिकानों से बरामद डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।”

इस कार्रवाई से सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि घाटी में आतंक या कट्टरपंथ को किसी भी कीमत पर दोबारा सिर नहीं उठाने दिया जाएगा।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Export of handmade products nearly triple in Q1 CFY, cross ₹300 Cr

SRINAGAR, JULY 19 – In a major fillip to...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Parlak_semboller_Sweet_Bonanza_oyununda_büyük_ödüllerin_kapısını_aralıyo

Parlak semboller Sweet Bonanza oyununda büyük ödüllerin kapısını aralıyor...

Essential_tool_locating_Mecca_accurately_with_a_portable_qibla_compass_finder_fo

Essential tool locating Mecca accurately with a portable qibla...

Pratiques_innovantes_afkspin_pour_une_progression_rapide_et_des_gains_exceptionn

Pratiques innovantes afkspin pour une progression rapide et des...

Платіжні способи Marvel casino

У світі онлайн‑геймінгу гаманець стає ключем до успішного розважання....

Narratives_bridging_film_music_and_https_michaellamarr_com_redefine_modern_story

Narratives bridging film, music and https://michaellamarr.com redefine modern storytellingThe...

Essential_insights_from_teacherrangerteacher_org_guide_educators_in_fostering_st

Essential insights from teacherrangerteacher.org guide educators in fostering student...

Надежный_путь_к_выигрышу_и_развлечениям_с_л

Надежный путь к выигрышу и развлечениям с лицензированным pinco...

Related Articles

Popular Categories