Thursday, September 10, 2026
Thursday, September 10, 2026

जम्मू एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर; जांच शुरू

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू

जम्मू के रानी बाग स्थित एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की तेज आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े।
खून से लथपथ जवान को सहकर्मियों ने आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुटी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की शुरुआती जांच शुरू कर दी है। जवान ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और एजेंसी जवान के परिजनों से संपर्क साधने और घटना के समय वहां मौजूद सहकर्मियों से पूछताछ करने में जुटी है, ताकि इस कदम की सही वजह का पता लगाया जा सके।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

लद्दाख में पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार, 8 महीने में पहुंचे 4.05 लाख पर्यटक; 2025 का पूरा रिकॉर्ड टूटा

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल जम्मू लद्दाख में पर्यटन क्षेत्र के...

चीनी के दाम में बड़ी राहत,थोक भाव 70 से घटकर 45 रुपये हुआ

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल जम्मू चीनी के दाम में डेढ़...

जम्मू का AQI 140 पार, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मिला 20वां स्थान, PM10 बढ़ने से बिगड़ी हवा

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू शहर की हवा स्वच्छता...

राज्य का दर्जा बहाल करने समेत कई मुद्दों पर केंद्र से लगातार बातचीत जारी: उमर अब्दुल्ला

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

Related Articles

Popular Categories