JNM संवाददाता | श्रीनगर
हरदीप जमवाल

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के दमहाल गांव से उठे युवा पैरा-शूटिंग स्टार और भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) अमीर अहमद बट्ट ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय पैरालिंपिक समिति द्वारा जारी विश्व पैरा निशानेबाजी रैंकिंग 2025 में उन्होंने P3 – मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 वर्ग में विश्व नंबर 1 का स्थान हासिल किया है।
अमीर अब इस श्रेणी में विश्व नंबर-1 बनने वाले भारत के पहले पैरा-पिस्टल शूटर हैं।
कोरिया, चीन और अमेरिका को पीछे छोड़ा
1994 में जन्मे अमीर ने 721.55 रेटिंग अंक लेकर कोरिया, चीन, अमेरिका और दुनिया के शीर्ष शूटरों को पछाड़ा।
हाल ही में अल ऐन, यूएई में 25 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित WSPS विश्व कप 2025 में उन्होंने
25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल में स्वर्ण पदक
10 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में कांस्य पदक
अपने नाम किया।
“विश्व नंबर 1 बनने की खुशी है, अब लक्ष्य – पैरालिंपिक स्वर्ण”
मीडिया से बातचीत करते हुए अमीर ने कहा –
“भारत का नाम रोशन कर गर्व महसूस कर रहा हूं। अब मेरा लक्ष्य सिर्फ एक है – पैरालिंपिक में गोल्ड।”
उन्होंने भारतीय सेना, कोचों, खेल अधिकारियों और परिवार को श्रेय दिया।
चोट ने बदली जिंदगी, फिर बने चैंपियन
साल 2012 में जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री में भर्ती हुए।
2018 में राजौरी में ड्यूटी के दौरान पांव में गंभीर चोट आई।
लंबे उपचार के बाद भी हिम्मत नहीं टूटी।
सेना की मार्क्समैनशिप यूनिट, महू (इंदौर) में 2021 में ट्रायल मिला — और वहीं से शुरुआत हुई चैंपियन की।
भारतीय सेना ने कहा – “ये सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि विरासत का निर्माण”
भारतीय सेना के खेल एवं साहसिक विंग ने उनकी उपलब्धि को “पैरा शूटरों की नई पीढ़ी का मील का पत्थर” बताया।
दमहाल का बेटा — अब पूरे भारत का गौरव
दमहाल गांव (अनंतनाग) के इस बेटे ने
लोकल गवर्नमेंट स्कूल से पढ़ाई की और संघर्ष को ताकत बनाया

