JNM संवाददाता जम्मू
हरदीप जमवाल
जम्मू-कश्मीर में सरकारी विभागों में 17,953 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिसकी वजह से जहां बेरोजगार युवा आक्रोश में हैं वहीं मौजूदा कर्मचारियों पर लगातार कार्यभार बढ़ता जा रहा है। विधानसभा में हुए खुलासे के बाद यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति और छात्र संगठनों के बीच बड़ा सवाल बन गया है।
प्रदेश में 2,960 अधिकारी स्तर के और 14,993 कर्मचारी स्तर के पद रिक्त हैं। सबसे अधिक असर शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग पर पड़ा है, जहां 7,285 पद खाली होने से स्कूलों और अस्पतालों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
सरकार की ओर से कम संख्या वाले स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है, लेकिन ग्राउंड लेवल पर स्टाफ की भारी कमी के कारण शिक्षा व्यवस्था लड़खड़ा रही है। इसी तरह, स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीकी कर्मचारियों की कमी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

लोक निर्माण विभाग: 1099 पद
उच्च शिक्षा विभाग: 475 राजपत्रित, 214 अराजपत्रित
स्कूल शिक्षा विभाग: 727 अराजपत्रित
कौशल विकास विभाग: 4 राजपत्रित, 48 अराजपत्रित
समाज कल्याण विभाग: 181 पद
परिवहन विभाग: 198 पद
युवा सेवा और खेल विभाग: 88 पद
कृषि उत्पादन विभाग: 4 राजपत्रित, 322 अराजपत्रित
सामान्य प्रशासन विभाग: 105 राजपत्रित, 167 अराजपत्रित
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग: 373 पद
वन विभाग: 130 पद
जलशक्ति विभाग: 987 पद
विधि विभाग: 3 राजपत्रित, 21 अराजपत्रित
खनन विभाग: 2 राजपत्रित, 91 अराजपत्रित
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग: 2 राजपत्रित, 12 अराजपत्रित

