Friday, August 21, 2026
Friday, August 21, 2026

जम्मू में डेंगू का बढ़ता खतरा, तीन दिन में 39 नए मरीज मिले

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू

मानसून की बारिश के बाद जम्मू शहर में जलभराव के कारण डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में डेंगू के 39 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। अब तक जम्मू में डेंगू के करीब 70 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

बारिश के बाद कई इलाकों में जमा पानी मच्छरों के लिए प्रजनन स्थल बन रहा है। ऐसे में डेंगू के साथ-साथ मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर बच्चे और बुजुर्गों को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।

लोगों की शिकायतों को देखते हुए जम्मू नगर निगम ने मलेरिया विभाग के साथ मिलकर विशेष फॉगिंग अभियान शुरू किया है। इसके लिए वार्डवार रोस्टर तैयार किया गया है और अलग-अलग इलाकों में फॉगिंग की जा रही है। यह अभियान 10 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा।

नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर डॉ. शाहिद हुसैन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान फॉगिंग का प्रभाव कम रहता है, इसलिए बारिश के समय अभियान को रोकना पड़ता है।

नगर निगम की टीमें निर्धारित शेड्यूल के अनुसार शहर के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर फॉगिंग करेंगी। प्रशासन की कार्रवाई के साथ-साथ लोगों की जागरूकता भी डेंगू की रोकथाम में अहम भूमिका निभाएगी।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

दुनिया ने देखा नया कश्मीर, अमेरिकी राजदूत के दौरे से बढ़ा घाटी पर भरोसा

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू-कश्मीर में बदलते हालात की...

J&K के 5 मेडिकल कॉलेजों में चौथे दिन भी हड़ताल, भर्ती नियमों को लेकर कर्मचारियों का सरकार पर दबाव

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू-कश्मीर के पांच मेडिकल कॉलेजों...

लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच का बड़ा फैसला, दूरदराज के लोगों को अब मिलेगा आसान न्याय

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू केंद्र सरकार ने लद्दाख के...

कटड़ा-बनिहाल रेल रूट पर बढ़ी ट्रेन की रफ्तार, अब 100 KM प्रति घंटे से दौड़ेंगी ट्रेनें

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल,जम्मू जम्मू-कश्मीर में रेल यात्रियों के लिए...

जम्मू में दो दिन बिजली कटौती, कई शहर और ग्रामीण इलाके होंगे प्रभावित

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू में बिजली उपभोक्ताओं को...

जोजिला पास बंद होने पर भड़की पर्यटक, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कसा तंज

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू-कश्मीर के द्रास स्थित मीनामर्ग...

जम्मू में नल तो पहुंचे, पानी अब भी दूर; 33.29% ग्रामीण घरों को जलापूर्ति का इंतजार

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू जिले में जल जीवन...

Related Articles

Popular Categories