Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026

राज्यसभा चुनाव 2025: एक-एक वोट हुआ अहम, अंत तक बढ़ी रहेंगी दावेदारों की धड़कनें; 2015 में आजाद एक वोट से जीते थे संवाददाता, श्रीनगर | JNM

राज्यसभा चुनाव में इस बार भी मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। पीडीपी के खुलकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) को समर्थन देने के बाद समीकरण इस तरह बने हैं कि हर एक वोट की अहमियत बढ़ गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नतीजे आखिरी पल तक किसी भी तरफ जा सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में पहले भी कई बार ऐसे मौके आए हैं जब एक-एक वोट ने चुनाव का रुख तय किया है। 2015 में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद महज एक वोट से जीते थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन शर्मा को हराया था। बताया जाता है कि उस समय तत्कालीन विधायक इंजीनियर रशीद के वोट ने आजाद की जीत सुनिश्चित की थी।

राजनीतिक विश्लेषक दिनेश मनहोत्रा का कहना है कि सज्जाद लोन के चुनाव से दूर रहने के ऐलान के बाद अब कुल 87 विधायक वोट डालेंगे। एनसी को उम्मीद है कि सात में से कम से कम पांच निर्दलीय विधायक उसके उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे, जबकि भाजपा भी दो निर्दलीयों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। इस स्थिति में हार-जीत का अंतर एक या दो वोटों का ही रहने की संभावना है।

विधान परिषद के चुनावों में तो दो बार ऐसा भी हुआ जब नतीजे पर्ची से तय हुए।
भाजपा विधायक विक्रम रंधावा बताते हैं कि 17 अप्रैल 2017 को हुए चुनाव में उन्हें और उनके प्रतिद्वंद्वी पीडीपी उम्मीदवार को 29-29 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ और वह विजयी घोषित किए गए।

इसी तरह, 2009 में एनसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्य सचिव विजय बकाया भी पर्ची से एमएलसी बने थे। उस वक्त कांग्रेस प्रत्याशी गुलाम नबी मोगा के साथ उन्हें बराबर वोट मिले थे, जिसके बाद किस्मत ने पर्ची के जरिए उन्हें जीत दिलाई।

जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पृष्ठभूमि में यह राज्यसभा चुनाव एक बार फिर से पुराने रोमांच को दोहराने वाला साबित हो सकता है — जहां हर वोट तय करेगा सत्ता का समीकरण और भाग्य की बाज़ी।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

Related Articles

Popular Categories