Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026

“रिश्वतखोरी में रंगे हाथ पकड़े गए नायब तहसीलदार व पटवारी—कोर्ट ने सुनाई चार साल की सज़ा” JNM संवाददाता, जम्मू

जम्मू में वर्ष 2019 के चर्चित रिश्वतखोरी मामले में नायब तहसीलदार फरयाद अहमद और पटवारी यादव चंद्र को विशेष भ्रष्टाचार निरोधक न्यायाधीश हक नवाज जरगर की अदालत ने चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषी करार देते हुए स्पष्ट कहा कि राजस्व तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

मामला 16 अप्रैल 2019 का है, जब शिकायतकर्ता जावेद अशरफ ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जम्मू को शिकायत दी कि दोनों राजस्व अधिकारी झज्जर कोटली में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास दो मरला भूमि की फर्द इंतिखाब जारी करने के बदले 90,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने डीएसपी अब्दुल वाहिद गिरि के नेतृत्व में एक टीम गठित की और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार्यालय में ही ट्रैप बिछाया।
शिकायतकर्ता ने आरोपियों की मांग के मुताबिक नायब तहसीलदार फरयाद अहमद को 90,000 रुपये सौंपे, जिसके तुरंत बाद टीम ने दोनों अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्यालय से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई थी।

अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 15 गवाह पेश किए, जिनकी गवाही और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपी अधिकारियों का अपराध सिद्ध हो गया।

विशेष भ्रष्टाचार निरोधक न्यायाधीश ने आदेश सुनाते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी का रिश्वत लेना सार्वजनिक भरोसे के साथ सीधी धोखाधड़ी है, और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

दोनों दोषियों को चार वर्ष की सजा के साथ-साथ संबंधित धाराओं के तहत जुर्माना भी लगाया गया है।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

Outsourcing of 24,000 government jobs a socio-economic disaster: Sajjad Gani Lone

JNM journalist Hardeep Jamwal | Jammu The political temperature in...

Shock to 3,800 MNREGA workers: Government says no proposal for regularization

JNM journalist Hardeep Jamwal | Jammu The Jammu and Kashmir...

Does central government schemes account for 70% of Jammu and Kashmir’s budget?

JNM journalist Hardeep Jamwal, Jammu An analysis of the latest...

Related Articles

Popular Categories