Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026

लेह हिंसा की जांच तेज, समिति ने मांगे सबूत; 11 नवंबर को बलिदान दिवस मनाएंगे बौद्ध संगठन

JNM संवाददाता, लेह — हरदीप जमवाल

24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत के मामले में न्यायिक जांच समिति ने जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए जनता से सहयोग मांगा है। समिति के सदस्य सचिव तुषार अहमद और रिग्जिन स्पालगोन ने अपील की है कि जिस किसी के पास घटना से जुड़े फोटो, वीडियो या कोई भी बयान हो, वह उन्हें मेलोंगथांग स्थित अल्टरनेट इमरजेंसी रीड्रेसल सेंटर में जमा करवाए।
समिति का कहना है कि निष्पक्ष जांच के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है और इससे कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

इधर, लद्दाख बौद्ध संगठन और लद्दाख गोंपा संगठन ने 24 सितंबर विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 11 नवंबर को ‘बलिदान दिवस’ मनाने का निर्णय लिया है। धर्मा सेंटर, लेह में मुख्य कार्यक्रम होगा, जबकि गांवों में स्थानीय मठों और सामुदायिक केंद्रों पर भी प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी।
संगठन के प्रधान छोरिंग दोरजे लाकरूक ने लोगों से सामूहिक प्रार्थना में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने यह भी बताया कि हिंसा में घायल लोगों की सहायता के लिए चल रहा क्राउडफंडिंग अभियान जारी है, क्योंकि कई घायलों को अब भी लंबे इलाज की जरूरत है।
साथ ही 9 नवंबर को शेनम कम्युनिटी हॉल में खुली चर्चा आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, समुदाय पर दबाव और हाल में गोबा पर हुए हमले जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

दोनों संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और आम लोगों पर किसी भी तरह की अनावश्यक सख्ती न की जाए।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

Outsourcing of 24,000 government jobs a socio-economic disaster: Sajjad Gani Lone

JNM journalist Hardeep Jamwal | Jammu The political temperature in...

Shock to 3,800 MNREGA workers: Government says no proposal for regularization

JNM journalist Hardeep Jamwal | Jammu The Jammu and Kashmir...

Does central government schemes account for 70% of Jammu and Kashmir’s budget?

JNM journalist Hardeep Jamwal, Jammu An analysis of the latest...

Related Articles

Popular Categories