Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026

सुंदरबनी बाजार में अतिक्रमण पर नगर पालिका का एक्शन,लाइन के बाहर रखे सामान पर होगी कार्रवाई

JNM संवाददाता, सुंदरबनी।
सुंदरबनी नगर में बढ़ते अतिक्रमण पर नगर पालिका ने सख्त कदम उठाया है। शहर की मुख्य सड़कों और गलियों में दुकानदारों द्वारा कब्जा जमाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए नगर पालिका ने दोनों तरफ पीली पट्टी डाल दी है। इस पट्टी के बाहर किसी को भी सामान रखने की अनुमति नहीं होगी।

नगर पालिका कार्यकारी अधिकारी ई.ओ. दिलीप कुमार ने बताया कि यह पहल शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि “यदि कोई दुकानदार इन पीली पट्टियों से बाहर अपना सामान रखेगा या नियमों का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

नगर पालिका की इस कार्रवाई से शहरवासियों में जागरूकता बढ़ी है। कई नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बाजार में जाम की समस्या कम होगी और पैदल चलने वालों को भी राहत मिलेगी।

ई.ओ. दिलीप कुमार ने आगे कहा कि “अतिक्रमण शहर की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। सुंदरबनी को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना हमारी जिम्मेदारी है। हम सभी दुकानदारों से सहयोग की उम्मीद करते हैं।”

नगर पालिका ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में यह अभियान अन्य वार्डों में भी जारी रहेगा, ताकि सुंदरबनी को एक स्वच्छ, सुंदर और अनुशासित नगर के रूप में विकसित किया जा सके।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

Outsourcing of 24,000 government jobs a socio-economic disaster: Sajjad Gani Lone

JNM journalist Hardeep Jamwal | Jammu The political temperature in...

Shock to 3,800 MNREGA workers: Government says no proposal for regularization

JNM journalist Hardeep Jamwal | Jammu The Jammu and Kashmir...

Does central government schemes account for 70% of Jammu and Kashmir’s budget?

JNM journalist Hardeep Jamwal, Jammu An analysis of the latest...

Related Articles

Popular Categories