Thursday, April 2, 2026
Thursday, April 2, 2026

हिमपात के बाद घाटी में बढ़ी ठंड, कई शहर शून्य से नीचे—अगले दस दिन तक नहीं मिलेगी राहत

By JNM संवाददाता, श्रीनगर
हरदीप जमवाल

घाटी के ऊपरी इलाकों में ताज़ा हिमपात के बाद कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मैदानों तक भी ठंड की तीखी दस्तक महसूस की जा रही है, जहां दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। पहलगाम में रात का पारा माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बताया कि आगामी 16 नवंबर तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी। विभाग के अनुसार 17 और 18 नवंबर को मौसम आंशिक से सामान्यत: बादलों से घिरा रह सकता है। गुलमर्ग, पहलगाम और आसपास के जिलों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। रात का पारा लगातार शून्य से नीचे जाने के चलते पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी के बाद की ठिठुरन साफ महसूस की जा रही है।

किसानों के लिए मौसम विभाग ने साफ सलाह जारी की है कि वे अपनी कृषि गतिविधियों को सामान्य रूप से जारी रखें, क्योंकि अगले कुछ दिनों तक बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

इधर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तड़के और रात के समय ठंड में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। जम्मू में अब धूप से हटते ही ठंडक का एहसास होने लगा है। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 19.8, बटोत में 20.1, कटड़ा में 25.6 और भद्रवाह में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

Related Articles

Popular Categories