Friday, October 9, 2026
Friday, October 9, 2026

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में नई टीम को लेकर मंथन तेज, नासिर हुसैन श्रीनगर पहुंचे; जल्द होगा संगठन का विस्तार

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर प्रभारी नासिर हुसैन श्रीनगर पहुंचे हैं। पिछले करीब दस दिनों में यह उनका दूसरा जम्मू-कश्मीर दौरा है। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नासिर हुसैन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर सुझाव लेंगे।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान नई प्रदेश कार्यकारिणी को सीमित और प्रभावी रखने के पक्ष में है। इसी को लेकर प्रदेश स्तर पर संभावित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों पर मंथन किया जा रहा है। इसके साथ ही नए ब्लॉक अध्यक्षों और जिला कांग्रेस कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप देने की तैयारी है।

श्रीनगर पहुंचते ही वरिष्ठ नेताओं से बैठक

नासिर हुसैन ने श्रीनगर पहुंचने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा समेत कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी संगठन विस्तार और प्रदेश कार्यकारिणी के गठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में नेताओं से सुझाव लिए जाएंगे कि नई प्रदेश कार्यकारिणी में किन नेताओं को जिम्मेदारी दी जाए और संगठन को जमीनी स्तर पर किस तरह मजबूत किया जाए।

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भी नजर

नई कार्यकारिणी के गठन के बीच पार्टी के भीतर अनुशासन का मुद्दा भी महत्वपूर्ण बना हुआ है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विकार रसूल और ताराचंद समेत कुछ नेताओं को लेकर पार्टी हाईकमान के स्तर पर शिकायतें गंभीरता से ली गई हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों से संबंधित शिकायतों की जांच के लिए पहले ही कमेटी गठित की जा चुकी है।

ऐसे में नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान यह भी देखा जाएगा कि किन नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाती है और किन नेताओं पर पार्टी अनुशासन के तहत कार्रवाई हो सकती है।

अनंतनाग जिला कांग्रेस कमेटी का गठन

इसी बीच कांग्रेस ने अनंतनाग जिला कांग्रेस कमेटी का भी गठन कर दिया है। फारूक अहमद भट्ट को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। अब कमेटी में नौ उपाध्यक्ष, 17 महासचिव, 16 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रवक्ता और 11 कार्यकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने जम्मू-कश्मीर प्रभारी नासिर हुसैन की मंजूरी के बाद इन नियुक्तियों की सूची जारी की है।

इसके अलावा अनंतनाग जिले में संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने के लिए 21 ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। वहीं टाउन कांग्रेस कमेटियों के लिए भी सात अध्यक्ष बनाए गए हैं।

अगले दस दिनों में तस्वीर हो सकती है साफ

कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच अब सभी की नजर नई प्रदेश कार्यकारिणी पर है। पार्टी के जिला अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और अन्य पदाधिकारियों से मिलने वाले सुझावों के आधार पर कार्यकारिणी के नामों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार नए ब्लॉक अध्यक्षों, जिला कमेटियों और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा अगले करीब दस दिनों में की जा सकती है। नई टीम के गठन के बाद कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।

अब देखना होगा कि पार्टी हाईकमान नई कार्यकारिणी में किन पुराने और नए चेहरों को जगह देता है और संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी तथा अनुशासन से जुड़े मामलों पर क्या फैसला लिया जाता है।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

लगातार 25 साल की चुनावी सफलता पर उमर ने PM मोदी को दी बधाई, SIR को लेकर जताई चिंता

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक...

सुशील बॉर्डर पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान महिला BSF जवान को लगी गोली, जम्मू में इलाज के दौरान मौत

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में...

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 49 IAS-KAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को...

Related Articles

Popular Categories