Thursday, April 2, 2026
Thursday, April 2, 2026

जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी पर बड़ी कार्रवाई: कुलगाम, शोपियां और सोपोर में सैकड़ों ठिकानों पर छापेमारी, एक डॉक्टर हिरासत में

JNM NEWS | श्रीनगर | संवाददाता: हरदीप जमवाल
जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। कुलगाम, शोपियां और सोपोर जिलों में पुलिस ने एक साथ सैकड़ों ठिकानों पर छापेमारी कर संगठन की गतिविधियों पर शिकंजा कस दिया है।

कुलगाम पुलिस ने जिलेभर में 200 से अधिक स्थानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों और उनके सहयोगियों के घरों व परिसरों में की गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान जमीनी स्तर पर आतंकी तंत्र और उसके समर्थन नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से चलाया गया है।

उधर, शोपियां पुलिस ने जिले में जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है, जबकि सोपोर पुलिस ने भी जेईआई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार यह कदम संगठन की गतिविधियों और वित्तीय स्रोतों की जांच के सिलसिले में उठाया गया है।

छापों के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और डिजिटल रिकॉर्ड मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब बरामद सामग्री की जांच कर रही हैं और कई जमात सदस्यों से पूछताछ जारी है ताकि आतंकी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।

इसी बीच, कुलगाम निवासी एक डॉक्टर को सीआईके श्रीनगर ने पिछली रात हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर ने करीब तीन साल पहले सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया था और हाल ही में कई निजी वाहन खरीदे, जिससे उसकी वित्तीय गतिविधियों को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ। फिलहाल डॉक्टर से पूछताछ जारी है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह अभियान प्रतिबंधित संगठनों और उनके आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

Related Articles

Popular Categories