Monday, July 6, 2026
Monday, July 6, 2026

नगरोटा में भाजपा का परचम, बडगाम में एनसी को करारा झटका—उपचुनाव ने उमर सरकार की पकड़ ढीली दिखाई

JNM संवाददाता | जम्मू
हरदीप जमवाल

जम्मू-कश्मीर उपचुनावों के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। एक तरफ नगरोटा में भाजपा ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली, वहीं बडगाम में पीडीपी ने अप्रत्याशित जीत दर्ज करते हुए नेशनल कांफ्रेंस को बड़ा झटका दिया। दोनों ही सीटों पर हार ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व और सियासी रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


नगरोटा: देवयानी राणा की बड़ी जीत, भाजपा का किला फिर मजबूत

नगरोटा विधानसभा सीट पर भाजपा की देवयानी राणा ने 24,647 वोटों से जीत दर्ज की और पार्टी का परचम एक बार फिर लहराया।
देवयानी ने कुल 42,350 वोट हासिल किए, जबकि जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह को 17,703 वोट मिले।
नेशनल कॉन्फ्रेंस की शमीम बेगम 10,872 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

देवयानी की जीत में दो फैक्टर प्रमुख रहे—

दिवंगत पिता देविंदर सिंह राणा की विरासत

भाजपा संगठन की पूरी ताकत और सहानुभूति लहर

इन्हीं तत्वों की बदौलत भाजपा ने यह सीट न सिर्फ बचाई बल्कि बढ़त भी और बढ़ा ली।


बडगाम: पीडीपी की जीत, नाराजगी ने एनसी को डुबोया

बडगाम में पीडीपी प्रत्याशी आगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने 21,576 वोट हासिल कर 4,478 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
एनसी के आगा सैयद महमूद को 17,098 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आगा सैयद मोहसिन को सिर्फ 2,619 वोट मिले।

इस जीत-हार की कहानी सिर्फ आंकड़ों की नहीं—भावनाओं और नाराजगी की भी है।
एनसी नेता रुहुल्ला की नाराजगी, उनका क्षेत्र से दूरी बनाना और जर्मनी रवाना होना, बडगाम के मतदाताओं ने एक संदेश की तरह लिया।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उन्हें मनाने में नाकाम रहे, और जनता ने नाराजगी सीधे ईवीएम में दर्ज कर दी।


उपमुख्यमंत्री की सियासत पर भी पड़ा असर

नगरोटा में एनसी की भारी हार का सीधा असर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी की राजनीतिक हसरतों पर भी पड़ सकता है।
वे पूरे चुनाव में सबसे अधिक सक्रिय चेहरा रहे, आक्रामक प्रचार किया और खुद को प्रभावी नेता के तौर पर पेश करने की कोशिश की।
लेकिन नतीजों ने उनके प्रयासों को भी बेअसर कर दिया, जिससे पार्टी के भीतर उनकी भूमिका और भविष्य पर सवाल खड़े हो गए।


उपचुनावों ने साफ कर दिया है कि जनता का मूड बदल रहा है। नगरोटा और बडगाम—दोनों जगहों पर फैसलों ने यह संदेश दे दिया कि जमीन का सच किसी भी सरकार के लिए सबसे बड़ा पैमाना होता है।
एनसी की डबल हार सिर्फ राजनीतिक पराजय नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि नेतृत्व से दूर होते जनमत को तुरंत संभालने की जरूरत है।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

Verde Casino Test: Bonus, Spiele & Auszahlungen

Dieser Test ist auf Zahlungen und den praktischen Alltag...

275g Heroin Seized at Airport Checkpoint; Three Smugglers, Including a Woman, Arrested

JNM Journalist Hardeep Jamwal, Jammu Jammu Police have achieved a...

Claims of Religious Tourism Promoted; 9-km Journey to Sukrala Mata Temple Becomes Perilous

JNM Journalist Hardeep Jamwal (Jammu) While the Jammu & Kashmir...

Related Articles

Popular Categories