Tuesday, October 6, 2026
Tuesday, October 6, 2026

अब सूरज की रोशनी से जगमगाएंगे जम्मू मंडल के रेलवे स्टेशन, कटड़ा-ऊधमपुर में 18 नए सोलर प्लांट लगाने की तैयारी

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू

जम्मू मंडल के रेलवे स्टेशनों और रेल परिसरों में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ाने की दिशा में रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बिजली के खर्च को कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मंडल में 18 नए सोलर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इन संयंत्रों के पूरा होने के बाद जम्मू मंडल में सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता 2.55 मेगावाट से अधिक हो जाएगी।

वर्तमान में जम्मू मंडल के पांच प्रमुख डिपो में कुल 1745 किलोवाट यानी 1.745 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट काम कर रहे हैं। अब 808 किलोवाट क्षमता के 18 नए सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनके शुरू होने के बाद मंडल की कुल सौर ऊर्जा क्षमता बढ़कर 2553 किलोवाट से अधिक हो जाएगी।

कटड़ा स्टेशन पर 450 किलोवाट का नया प्लांट

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर सौर ऊर्जा क्षमता बढ़ाने के लिए 450 किलोवाट क्षमता के नए सोलर प्लांट का काम शुरू हो चुका है। रेलवे के अनुसार इस परियोजना का काम 12 सितंबर से शुरू किया गया था और इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहले से ही एक मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट मौजूद है। इससे स्टेशन की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में रेलवे को मदद मिल रही है। नए प्लांट के शुरू होने के बाद यहां सौर ऊर्जा के इस्तेमाल का दायरा और बढ़ने की उम्मीद है।

ऊधमपुर स्टेशन पर लगाए जाएंगे 13 सोलर प्लांट

शहीद कैप्टन तुषार महाजन ऊधमपुर रेलवे स्टेशन को भी सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। यहां कुल 358 किलोवाट क्षमता के 13 सोलर प्लांट स्थापित किए जाने हैं। रेलवे के मुताबिक इन प्लांटों का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

ऊधमपुर स्टेशन पर सोलर प्लांट लगने के बाद स्टेशन परिसर में बिजली की जरूरत का एक हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से पूरा किया जा सकेगा।

जम्मू स्टेशन पर भी हो रहा सौर ऊर्जा का इस्तेमाल

जम्मू रेलवे स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में पहले से ही सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टेशन के प्लेटफार्म, बुकिंग कार्यालय, पार्सल घर सहित अन्य रेल परिसरों में सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है।

रेलवे का यह कदम न केवल पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि इससे लंबे समय में बिजली खर्च को कम करने में भी मदद मिलेगी।

बिजली बिल में होगी लाखों रुपये की बचत

जम्मू मंडल में नए सोलर प्लांट शुरू होने के बाद रेलवे को हर साल बिजली के बिल में लाखों रुपये की बचत होने की उम्मीद है। इसके साथ ही सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से पर्यावरण पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।

वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता विशाल राठी के अनुसार जम्मू मंडल में सौर ऊर्जा क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। नए संयंत्रों के पूरा होने के बाद रेलवे के कई परिसरों की ऊर्जा जरूरतों में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी और बढ़ेगी।

रेलवे की यह पहल जम्मू मंडल के स्टेशनों को अधिक ऊर्जा-कुशल बनाने के साथ-साथ स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

कश्मीर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,8 अक्टूबर से बारिश-बर्फबारी के आसार

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू कश्मीर घाटी में आने वाले...

Related Articles

Popular Categories