Wednesday, September 2, 2026
Wednesday, September 2, 2026

सांबा-मानसर मार्ग पर फिर पस्सियां बनीं मुसीबत, घंटों बंद रही सड़क; सफर से पहले जरूर जांचें रास्ते का हाल

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल,जम्मू

सांबा-मानसर सड़क मार्ग पर लगातार तीसरे दिन भूस्खलन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मंगलवार को भी मार्ग के बिंदु दा बेड़ा इलाके के पास अचानक पस्सियां और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिसके चलते कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क पर बार-बार मलबा गिरने से इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात बिंदु दा बेड़ा के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया था। इसके कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद सीमा सड़क संगठन की मशीनरी मौके पर पहुंची और मंगलवार सुबह मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सड़क को एक तरफ से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इसके बाद रास्ते में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। हालांकि, सड़क अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है और फिलहाल एक ही लेन से यातायात चलाया जा रहा है।

लगातार तीसरे दिन प्रभावित हुआ मार्ग

सांबा-मानसर सड़क मार्ग पर पिछले तीन दिनों से अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मिट्टी और चट्टानों के खिसकने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में इस मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

यातायात विभाग ने यात्रियों से की अपील

मार्ग की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यातायात विभाग के निरीक्षक वरिंदर सिंह जसरोटिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर हासिल करें।

उन्होंने कहा कि फिलहाल मार्ग पर एक तरफ से यातायात चलाया जा रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को जल्दबाजी करने के बजाय यातायात विभाग के निर्देशों का पालन करना चाहिए और सड़क की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करनी चाहिए।

अचानक गिर सकता है मलबा

बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर अचानक पस्सियां गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसे में यात्रियों को सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने से बचना चाहिए और भूस्खलन प्रभावित हिस्सों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

प्रशासन और सीमा सड़क संगठन की ओर से मार्ग को सुचारु रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन मौसम खराब रहने की स्थिति में दोबारा मलबा गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे सांबा-मानसर मार्ग पर निकलने से पहले यातायात नियंत्रण कक्ष से सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी लें, ताकि रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

लोग बिजली कट समझकर सोते रहे, सुबह ट्रांसफार्मर गायब मिला

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जानीपुर थाना क्षेत्र के रूपनगर...

डोगरी को मिला जम्मू में नया मंच,अब सड़कों और चौराहों पर दिखेगी अपनी भाषा

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू की पहचान और डुग्गर...

उमर कैबिनेट में कांग्रेस की एंट्री? NC के ऑफर से जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल तेज

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल जम्मू मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व...

दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे के निर्माण में हादसा, तकनीकी खामी की आशंका; NHAI ने शुरू की गहन जांच

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू-कश्मीर में बन रहे दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा...

नेपाल में त्रिशूली नदी की तबाही,भूकंप के बाद आई बाढ़ से भारी नुकसान

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू नेपाल में अचानक आई भयंकर...

Related Articles

Popular Categories