Tuesday, November 17, 2026
Tuesday, November 17, 2026

बीज बेचने की मंजूरी के बदले 2 लाख की डिमांड, 50 हजार की दूसरी किस्त लेते कृषि विभाग का डिप्टी डायरेक्टर गिरफ्तार

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू

श्रीनगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर और एक कथित बिचौलिए को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक बीज कारोबारी से उसकी दुकान पर बीज बेचने की अनुमति देने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने यह कार्रवाई उस समय की, जब आरोपी कथित तौर पर रिश्वत की 50 हजार रुपये की दूसरी किस्त ले रहा था।

एसीबी के अनुसार गिरफ्तार अधिकारी की पहचान डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर लॉ एनफोर्समेंट नसीर अहमद खान के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता बीज कारोबारी ने ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उसकी दुकान पर बीज बेचने की अनुमति के लिए उससे 2 लाख रुपये की मांग की गई है।

पहले दिए थे 1 लाख रुपये

शिकायत के मुताबिक कारोबारी पहले ही आरोपी को 1 लाख रुपये दे चुका था। इसके बाद बाकी रकम को लेकर बातचीत हुई, जिसमें शेष 1 लाख रुपये को 50-50 हजार रुपये की दो किस्तों में देने पर सहमति बनी।

कारोबारी ने आगे की रकम देने के बजाय मामले की शिकायत एसीबी से कर दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्रारंभिक जांच शुरू की। ब्यूरो के मुताबिक सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।

30 सितंबर को बिछाया गया ट्रैप

एसीबी ने इस मामले में श्रीनगर स्थित अपने थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद 30 सितंबर 2026 को आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए विशेष ट्रैप टीम गठित की गई।

योजना के तहत शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये की रकम देने के लिए कहा गया। एसीबी की टीम ने निगरानी के बीच कार्रवाई को अंजाम दिया। इसी दौरान कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नसीर अहमद खान और एक कथित बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच जारी है। ब्यूरो यह पता लगाने में जुटा है कि रिश्वत की मांग और लेन-देन से जुड़े मामले में अन्य कोई व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Export of handmade products nearly triple in Q1 CFY, cross ₹300 Cr

SRINAGAR, JULY 19 – In a major fillip to...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Winning Strategies in Casino Roulette: Tips for Success

Roulette, often regarded as the epitome of casino games,...

The Most Profitable Casino Slots: Maximizing Your Winnings

As the allure of casinos continues to captivate players...

The Ultimate Guide to the Best Casino Slots in Australia

Casino slots have become an integral part of the...

Cómo resolver el acceso a Dados Bet en 2026: etapas, demoras y excepciones

El punto de mayor fricción suele aparecer cuando intentás...

Costos reales al jugar en el casino online de Del Litoral en 2026

Antes de depositar, hay un requisito práctico que suele...

Related Articles

Popular Categories