Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026

दो साल पूरे होने से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर लगा विराम, विधानसभा सत्र के बाद फैसला संभव

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल | जम्मू

जम्मू-कश्मीर सरकार 16 अक्टूबर को अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे करने जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं। हालांकि, अब विधानसभा सत्र नजदीक होने के कारण फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना कम बताई जा रही है।

15 अगस्त के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार किए जाने की चर्चाएं तेज हुई थीं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से भी संपर्क कर यह जानने का प्रयास किया था कि कांग्रेस सरकार में मंत्री पद स्वीकार करने के लिए तैयार है या नहीं।

इसके बाद कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने जम्मू-कश्मीर के अपने नेताओं के साथ इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा की। कांग्रेस के सरकार में शामिल होने और उसके विधायकों को मंत्री पद दिए जाने को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा होती रही है।

वर्तमान में जम्मू-कश्मीर सरकार की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत कुल छह सदस्य हैं। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या के दसवें हिस्से तक सीमित है। इस हिसाब से सरकार में तीन और मंत्रियों को शामिल किए जाने की गुंजाइश है।

हालांकि, विधानसभा सत्र नजदीक होने के कारण सरकार का पूरा ध्यान फिलहाल सत्र की तैयारियों और उससे जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर रहने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, विधानसभा सत्र पूरा होने के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है।

ऐसे में फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगता दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच होने वाली राजनीतिक बातचीत के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सरकार में नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा या मौजूदा मंत्रिपरिषद में ही बदलाव किया जाएगा।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

जम्मू-कश्मीर में सिनेमा की नई उड़ान, अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने जगाई नई उम्मीद

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल | जम्मू ग्रीष्मकालीन राजधानी में आयोजित...

हौसलों के आगे पहाड़ भी छोटे, लद्दाख में 122 किलोमीटर की सिल्क रूट अल्ट्रा रेस का आगाज

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल | जम्मू लद्दाख की ऊंची पहाड़ियों...

‘छह महीने परिवार क्या खाएगा?’ दुकानें टूटने के बाद 39 दुकानदारों का दर्द आया सामने

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल | जम्मू जम्मू में कुंजवानी-गांधी नगर...

लद्दाख में पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार, 8 महीने में पहुंचे 4.05 लाख पर्यटक; 2025 का पूरा रिकॉर्ड टूटा

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल जम्मू लद्दाख में पर्यटन क्षेत्र के...

चीनी के दाम में बड़ी राहत,थोक भाव 70 से घटकर 45 रुपये हुआ

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल जम्मू चीनी के दाम में डेढ़...

Related Articles

Popular Categories