Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

जम्मू-कश्मीर में ट्रेनों की टाइमिंग बदली, यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट; कटरा की दो एक्सप्रेस भी शामिल

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल | जम्मू

जम्मू-कश्मीर में रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तर रेलवे ने जम्मू-कश्मीर से गुजरने और यहां से संचालित होने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इनमें कश्मीर घाटी में चलने वाली तीन डीएमयू ट्रेनों के साथ-साथ श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। डीएमयू ट्रेनों की नई समय-सारणी 25 सितंबर 2026 से लागू होगी, जबकि कटरा से चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव नवंबर से प्रभावी होगा।

तीन डीएमयू ट्रेनों की टाइमिंग बदली

उत्तर रेलवे के नए शेड्यूल के अनुसार ट्रेन नंबर 74617 बनिहाल-बडगाम डीएमयू 25 सितंबर से बडगाम स्टेशन पर शाम 6:35 बजे के बजाय 7:00 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 74621 बडगाम-बारामूला डीएमयू भी अब नए समय पर चलेगी। यह ट्रेन बडगाम से शाम 7:00 बजे के बजाय 7:15 बजे रवाना होगी और बारामूला पहुंचने का समय शाम 7:55 बजे से बदलकर 8:10 बजे कर दिया गया है।

नए शेड्यूल के अनुसार इस ट्रेन के प्रमुख स्टेशनों पर पहुंचने और रवाना होने का समय इस प्रकार रहेगा—

  • मजहोम: शाम 7:29 बजे आगमन और 7:30 बजे प्रस्थान
  • पट्टन: शाम 7:38 बजे आगमन और 7:39 बजे प्रस्थान
  • हमरे: शाम 7:47 बजे आगमन और 7:48 बजे प्रस्थान
  • सोपोर: शाम 7:55 बजे आगमन और 7:56 बजे प्रस्थान
  • बारामूला: शाम 8:10 बजे आगमन

बारामूला-संगालदान डीएमयू का समय भी बदला

इसके अलावा ट्रेन नंबर 74620 बारामूला-संगालदान डीएमयू के समय में भी बदलाव किया गया है। 25 सितंबर से यह ट्रेन संगालदान स्टेशन पर शाम 6:55 बजे के बजाय 7:20 बजे पहुंचेगी।

कटरा से चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों का भी नया शेड्यूल

उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों की समय-सारणी में भी बदलाव किया है। इनमें ट्रेन नंबर 12476 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-हापा एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जामनगर एक्सप्रेस शामिल हैं।

ट्रेन नंबर 12476 के लिए नया समय 23 नवंबर 2026 से लागू होगा। इसके अनुसार ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 10:04 बजे रवाना होगी। मौजूदा समय के अनुसार यह ट्रेन यहां से सुबह 10:26 बजे रवाना होती है।

इसके बाद ट्रेन जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर सुबह 11:20 बजे पहुंचेगी और 11:30 बजे रवाना होगी। वर्तमान समय में यहां ट्रेन के पहुंचने का समय 11:25 बजे और रवाना होने का समय 11:35 बजे है।

कठुआ और पठानकोट में भी बदला समय

नए शेड्यूल के अनुसार ट्रेन शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर दोपहर 12:28 बजे पहुंचेगी और 12:30 बजे रवाना होगी।

इसके बाद ट्रेन पठानकोट कैंट स्टेशन पर दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी और 1:20 बजे रवाना होगी।

कटरा-जामनगर एक्सप्रेस का समय भी बदलेगा

ट्रेन नंबर 12478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जामनगर एक्सप्रेस के लिए नई समय-सारणी 29 नवंबर 2026 से लागू होगी। इस ट्रेन के शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ और पठानकोट कैंट स्टेशनों पर समय में भी बदलाव किया गया है।

रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के नए समय और संबंधित स्टेशनों पर ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें। किसी तरह की जानकारी या सहायता के लिए यात्री रेलमदद हेल्पलाइन 139 से संपर्क कर सकते हैं या रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा से ट्रेन का ताजा शेड्यूल देख सकते हैं।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

पगड़ी, तलवार और महाराजा हरि सिंह का जयघोष, जम्मू में दिखा अलग ही नजारा

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल | जम्मू जम्मू-कश्मीर में बुधवार को...

पाकिस्तानी नंबर वाले छल्ले के साथ कबूतर मिला,घराना गांव में बढ़ी सुरक्षा सतर्कता

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे...

जम्मू-कश्मीर में 51 हजार कैंसर मरीज, घर-घर होगी जांच; पात्र मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल,जम्मू जम्मू-कश्मीर में कैंसर के बढ़ते मामलों...

विधानसभा का पहला दिन हंगामे की भेंट, BJP का सदन में धरना; NHM, डेली वेजर्स और बिजली दरों पर सरकार को घेरा

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू-कश्मीर विधानसभा के शरदकालीन सत्र...

Related Articles

Popular Categories