Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

जम्मू में पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, उत्तर भारत का पहला ओशनैरियम जल्द होगा शुरू

JNM पत्रकार हरदीप जमवाल,जम्मू

जम्मू शहर जल्द ही एक और बड़ी पर्यटन सौगात का गवाह बनने जा रहा है। बाग-ए-बाहू में उत्तर भारत का पहला और देश का तीसरा ओशनैरियम अंतिम चरण में है। निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है और इसे इसी वर्ष आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी चल रही है। इस परियोजना के शुरू होने से जम्मू आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी एक नया आकर्षण मिलेगा।

हाल ही में जम्मू नगर निगम आयुक्त एवं जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देवांश यादव ने परियोजना स्थल का दौरा कर निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं, ताकि उद्घाटन में किसी प्रकार की देरी न हो।

यह महत्वाकांक्षी परियोजना जम्मू स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित की जा रही है। इसका उद्देश्य शहर के पर्यटन ढांचे को आधुनिक बनाना और जम्मू को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में और मजबूत स्थान दिलाना है।

करीब 18.73 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का ठेका लगभग 16 करोड़ रुपये में दिया गया है। ओशनैरियम में लगभग 20 मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी आधुनिक एक्रिलिक टनल तैयार की गई है, जहां पर्यटक चारों ओर तैरती रंग-बिरंगी मछलियों और समुद्री जीवों को बेहद करीब से देख सकेंगे। परियोजना की डीपीआर मैडओवरफिश इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार की है, जबकि इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी मत्स्य पालन विभाग को सौंपी जाएगी।

बाग-ए-बाहू पहले से ही जम्मू के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां मौजूद अक्वेरियम वर्षों से पर्यटकों का आकर्षण बना हुआ है। वर्तमान अक्वेरियम में 24 गुफानुमा टैंक हैं, जिनमें मीठे पानी की विभिन्न प्रजातियों की मछलियां रखी गई हैं। इसके अलावा यहां संग्रहालय, सार्वजनिक गैलरी, प्रयोगशाला और मल्टीमीडिया कॉन्फ्रेंस हॉल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

नया ओशनैरियम शुरू होने के बाद बाग-ए-बाहू की पहचान और अधिक मजबूत होगी। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इससे जम्मू में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, स्थानीय कारोबार को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। खास तौर पर वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु अब जम्मू प्रवास के दौरान इस आधुनिक पर्यटन स्थल का भी आनंद ले सकेंगे।

इस परियोजना के पूरा होने के साथ जम्मू उत्तर भारत में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं वाले शहरों की श्रेणी में एक नई उपलब्धि दर्ज करेगा।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

चीनी महंगी क्यों हो रही है?

रसोई में रखी चीनी की मिठास इन दिनों जेब...

बिजली दरों में बढ़ोतरी सरकार की मजबूरी: उमर अब्दुल्ला

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल,जम्मू जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने...

किश्तवाड़ नाबालिग मौत मामले में बड़ा मोड़, NCST से SC/ST Act के तहत कार्रवाई की मांग

JNM पत्रकार: हरदीप जम्वाल,जम्मू किश्तवाड़ में नाबालिग बच्ची की मौत...

जम्मू में नंबर प्लेट छिपाने वालों पर Traffic Police की सख्ती,4 वाहन जब्त

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल | जम्मू जम्मू में यातायात नियमों...

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में नई टीम को लेकर मंथन तेज, नासिर हुसैन श्रीनगर पहुंचे; जल्द होगा संगठन का विस्तार

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव...

Related Articles

Popular Categories