Sunday, October 11, 2026
Sunday, October 11, 2026

बारिश में जलभराव की चिंता नहीं, JMC की 24×7 टीमें रहेंगी तैनात

JNM पत्रकार हरदीप जमवाल,जम्मू

मानसून के दौरान भारी बारिश से होने वाले जलभराव और नालों के जाम होने की समस्या से निपटने के लिए जम्मू नगर निगम (JMC) ने विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए 24×7 मानसून इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू की है, ताकि दिन या रात किसी भी समय जलभराव या नाले ब्लॉक होने की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

नगर निगम ने पूरे शहर को साउथ जोन और नार्थ जोन में विभाजित कर अधिकारियों और फील्ड स्टाफ की विशेष टीमें तैनात की हैं। संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि लोग सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकें और समस्या का जल्द समाधान हो सके।

निगम ने उन इलाकों की भी पहचान कर ली है, जहां हर साल बारिश के दौरान सबसे अधिक जलभराव होता है। साउथ जोन में त्रिकुटा नगर (सेक्टर-5), नानक नगर, आंबेडकर नगर, प्रीत नगर और गांधी नगर को संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल किया गया है। वहीं नार्थ जोन में ज्वेल चौक, कृष्णा नगर, कालका कॉलोनी, वजीर लेन, विशाल नगर (तलाब तिल्लो), आप शंभू मंदिर और जानीपुर सब्जी मंडी सहित कई इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त मशीनरी और कर्मचारियों की तैनाती रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत कार्य शुरू किया जा सके।

नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे नालों में कचरा न डालें और जलभराव या नाले जाम होने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर

साउथ जोन

बल्कार अंगुराना (चीफ ट्रांसपोर्ट ऑफिसर): 9419312607

साकेत वंस (ट्रांसपोर्ट ऑफिसर): 9469300005

संजीत कुमार (सुपरवाइजर): 9070199921

रिंकू कुमार (ऑटो इंचार्ज): 9858292282

नार्थ जोन

रंजन शर्मा (चीफ ट्रांसपोर्ट ऑफिसर): 9419156769

हरपाल सिंह (एई, मैकेनिकल): 9419205406

संजीव शर्मा (ट्रांसपोर्ट ऑफिसर): 7006465418

विजय कुमार (ट्रांसपोर्ट ऑफिसर): 9596952565

निगम का कहना है कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति में नागरिक बिना किसी हिचकिचाहट के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। JMC की टीमें 24 घंटे राहत और बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगी।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

उमर सरकार को सड़क पर घेरने की तैयारी में भाजपा, हर जिले में आंदोलन का ऐलान; सुनील शर्मा ने उठाए सवाल

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल | जम्मू जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री...

लगातार 25 साल की चुनावी सफलता पर उमर ने PM मोदी को दी बधाई, SIR को लेकर जताई चिंता

JNM पत्रकार हरदीप जम्वाल, जम्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक...

Related Articles

Popular Categories