Sunday, May 31, 2026
Sunday, May 31, 2026

जम्मू में गैंगवार का खौफ: गोकुल गैंग ने युवक का हाथ काटकर ले गए, पुलिस के हाथ अब भी खाली


JNM संवाददाता | हरदीप जमवाल | जम्मू

जम्मू के सीमांत गांव लंगोटिया में मंगलवार को हुई गैंगवार की घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। बताया जा रहा है कि गोकुल गैंग के सदस्यों ने खौफ गैंग के सदस्य कुलबीर भगत पर धारदार हथियारों से हमला किया और उसका एक हाथ काटकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, घायल कुलबीर भगत ने पुलिस को अपने हमलावरों के नाम बताए हैं। इसके बाद मीरां साहिब पुलिस ने देर रात तक कई स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया, लेकिन अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

स्थानीय निवासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से गुंडागर्दी और गैंगवार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई केवल बयानबाजी तक सीमित है।

लोगों की मांग है कि प्रशासन ऐसे अपराधिक तत्वों की सूची तैयार कर ‘पब्लिक सेफ्टी एक्ट’ (PSA) के तहत उन्हें जेल भेजे, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल की जा सके।

इस बीच, थाना प्रभारी आजाद मन्हास ने बताया कि पुलिस हमलावरों के बेहद नजदीक है और जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Hot this week

AP TET 2024: Answer Key for Day 1 exam to be OUT today at aptet.apcfss.in; Check 5-steps to download here

P TET Answer Key 2024: The School Education Department,...

Army brings hope to remote J&K village: Young Boy finds his voice after 8 years of silence

Kathua: 16 Aug 2025: For eight years, Akshay Sharma,...

Person impersonating as RTO arrested from Jammu’s Miran Sahib

JAMMU, 12 August 2025: A major fraud was busted...

SSP Jammu holds security review meeting ahead of Independence Day 2025

JAMMU: SSP Jammu, Joginder Singh, JKPS chaired a virtual...

Hard-core criminal arrested with weapons by Samba Police

Samba, August 19, 2025: Samba Police has achieved a...

Administration cracks down on illegal mining in Nikki Tawi, seizes several machines and vehicles

JNM journalist Hardeep Jamwal, Jammu The administration has taken major...

The cost of votes has risen, ballot boxes have become more expensive: A burden of crores on Panchayat elections

JNM journalist Hardeep Jamwal, Jammu The upcoming Panchayat elections in...

Industrial Investment in J&K Set to Regain Momentum; Investors’ Eyes Fixed on May 30 Meeting

JNM Correspondent Hardeep Jamwal, Jammu Following the exhaustion of the...

Administration Cracks Down on Illegal Mining in Nikki Tawi; Several Machines and Vehicles Seized

JNM Journalist Hardeep Jamwal, Jammu Taking major action against long-standing...

Related Articles

Popular Categories